[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत की नई पहल, जाम में फंसे तो करें कॉल, मिलेगी तत्काल मदद

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा कदम उठाया है। यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से क्विक रिस्पांस टीम यानी क्यूआरटी को 10 नए आधुनिक वाहन सौंपे गए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अधिकारियों को जाम की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। रायपुर शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच अब जाम की समस्या से निपटने के लिए क्यूआरटी और अधिक सक्षम हो गई है।

JNM Medical College: रायपुर JNM मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात, MBBS की 20 नई सीटें बढ़ीं, स्वास्थ्य मंत्री ने जताया सीएम का आभार

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 10 नए आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवाना करने से पहले उन्होंने शहर के जाम प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की और अधिकारियों से फीडबैक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इन वाहनों में आधुनिक संसाधन और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे ट्रैफिक जाम, सड़क दुर्घटना या अन्य यातायात बाधाओं का त्वरित समाधान किया जा सके। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है।

CG News: डिप्टी सीएम ने दिए नक्सल प्रभावित जिलों में विकास और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, शासकीय वकीलों की बनेगी टीम

Raipur News: यदि शहर में कहीं भी जाम की स्थिति बनती है तो लोग यातायात हेल्पलाइन नंबर *94792-10632* पर सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलते ही निकटतम क्यूआरटी टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु करेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले, डीसीपी यातायात विवेक शुक्ला सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और यातायात अमला मौजूद रहा। पुलिस का कहना है कि यह पहल शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम और जाम-मुक्त यातायात उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close