[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Train Cancelled : अगर आप इस रुट पर करने जा रहे हैं सफर तो सावधान! 3-6 मई तक ये ट्रेनें रहेगी रद्द

रायपुर। Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर मंडल के निपनिया–भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज (RUB) का निर्माण किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य के कारण 3 मई से 6 मई तक कुल 8 यात्री ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इससे बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडलों में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Read More : Train Cancelled: यात्रियों को बड़ा झटका…दिवाली और छठ से पहले रेलवे ने एक साथ 63 ट्रेनों को किया रद्द

Train Cancelled : रेलवे द्वारा रद्द की गई ट्रेनों में मेमू और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जिनका उपयोग बड़ी संख्या में दैनिक यात्री करते हैं। रद्द रहने वाली ट्रेनों में रायपुर–बिलासपुर मेमू, बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू, गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू, बिलासपुर–रायपुर मेमू, कोरबा–रायपुर पैसेंजर, रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर, इतवारी–रायपुर पैसेंजर और रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, ताकि भविष्य में बेहतर और सुरक्षित रेल सेवाएं प्रदान की जा सकें।

Read More : Train Cancelled: रेलवे ने फिर बढ़ाई रेल यात्रियों की परेशानी, 30 से ज्यादा ट्रेनों को किया रद्द, यहां देखें लिस्ट

Train Cancelled : यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच जरूर कर लें और वैकल्पिक साधनों की योजना बनाकर ही घर से निकलें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close