[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Narayanpur News : फिर गर्माया धर्मांतरण का मुद्दा, ‘प्रेस’ लिखी गाड़ी से गांव पहुंचे पास्टर, विरोध के बाद दोनों पक्षों में झड़प

नारायणपुर। Narayanpur News : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के भरंडा थाना क्षेत्र में सोमवार रात धार्मिक गतिविधियों को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कथित धर्मांतरण के आरोपों के बीच दो समूहों के बीच विवाद बढ़ने पर मारपीट की घटना सामने आई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Karnataka Heavy Rain: मानसून के आते ही भारी बारिश ने मचाई तबाही, नदी में तब्दील हुई सड़कें, जनजीवन अस्त-व्यस्त

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार शाम एक वाहन, जिस पर ‘प्रेस’ लिखा हुआ था, गांव पहुंचा। ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन में सवार कुछ लोग एक घर में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल थे। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आपत्ति जताने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो बाद में झड़प में बदल गई। घटना में कुछ ग्रामीणों को चोटें आई हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल बताई जा रही है।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि प्रेस लिखे वाहन का उपयोग किए जाने से पत्रकारिता की छवि प्रभावित हो रही है।

CG News: सीएम साय के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन जब्त

गांव में पुलिस बल तैनात

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और दोनों पक्षों से बातचीत कर तनाव कम करने का प्रयास कर रहा है।

Narayanpur News : पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धर्मांतरण से जुड़े लगाए गए आरोपों की फिलहाल जांच की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close