[t4b-ticker]
Advertisement
अजब गजबपॉलिटिक्सब्यूरोक्रेट्सब्रेकिंग न्यूज़

BJP सांसद रामस्‍वरूप शर्मा की अचानक मौत, उनका शव सरकारी निवास पर मिला

शर्मा लंबे समय तक अनुराग के पिता प्रेम कुमार धूमल के साथ भी कार्य कर चुके हैं, इसलिए भी उनके आपसी रिश्ते काफी अच्छे हैं। राम स्वरूप शर्मा हिमाचल के कद्दावर नेताओं में शामिल थे। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व खासकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के बहुत करीबी थे।

नई दिल्ली BJP MP Ramswaroop Sharma dies । मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत हो गई है। कथित तौर पर दिल्ली में आत्महत्या करने से उनकी मौत हो गई। पुलिस को एक कर्मचारी का फोन आया था। जब पुलिस पहुंची तो भाजपा सांसद फंदे से लटके मिले और दरवाजा अंदर से बंद था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक भाजपा सांसद का शव दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर मिला है। दिल्ली पुलिस के मुतााबिक मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली में होने वाली संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी है। गौरतलब है कि आज होने वाली बैठक में पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के बचे हुए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होनी थी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा जी के आकस्मिक निधन से अत्यंत व्यथित हूं। मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

गौरतलब है कि दिवंगत भाजपा सांसद शर्मा दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास बने गोमती अपार्टमेंट में रहते थे। गोमती अपार्टमेंट में कई सांसदों के आवास हैं। मौत की सूचना मिलने पर केंद्र सरकार के मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर इलाके के सांसद अनुराग ठाकुर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अनुराग ठाकुर और राम स्वरूप शर्मा एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

शर्मा लंबे समय तक अनुराग के पिता प्रेम कुमार धूमल के साथ भी कार्य कर चुके हैं, इसलिए भी उनके आपसी रिश्ते काफी अच्छे हैं। राम स्वरूप शर्मा हिमाचल के कद्दावर नेताओं में शामिल थे। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व खासकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के बहुत करीबी थे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close