छत्तीसगढ़
CM विष्णुदेव साय आज जाएंगे दिल्ली, पीएम मोदी से मिलकर छत्तीसगढ़ के सफलता की देंगे जानकारी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.
मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ के विकास, नक्सल विरोधी अभियान में मिल रही सफलता पर की जानकारी देंगे.
वे आज सुबह 8:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट जाएंगे. सीएम साय 9:15 बजे की फलाइट से रवाना होकर 11:10 बजे दिल्ली पहुचेंगे.
सुबह 11:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से निकलकर दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुचेंगे
Advertisement




