CP Radhakrishnan: NDA की बैठक में पीएम मोदी ने किया सीपी राधाकृष्णन का सम्मान
नई दिल्ली। CP Radhakrishnan: NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन दिल्ली पहुंचे। जहां वे एनडीए संसद दल की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को सम्मानित करते हुए शॉल ओढ़ाया। वहीं इस बैठक में पीएम मोदी समेत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह मौजूद रहे।
बता दें कि, संसदीय दल की बैठक के बाद पीएम मोदी ने सीपी राधाकृष्णन का परिचय कराया। यहां एनडीए के फ्लोर लीडर्स, सांसदों ने सीपी राधाकृष्णन जी का गर्मजोशी से स्वागत किया, उन्हें बधाई दी और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
CP Radhakrishnan: वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, पीएम मोदी ने सभी से अपील की है कि, पराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए द्वारा तय किए गए उम्मीदवार को सभी दलों के सांसद एकजुट होकर सर्वसम्मति से समर्थन करें।




