[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

निजी स्कूलों की बढ़ती मनमानी के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव, दी ये चेतावनी

दुर्ग। Bajrang Dal Protests On Private Schools: छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों की बढ़ती मनमानी और कथित गड़बड़ियों को लेकर आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

Read More: वेदांता पावर प्लांट हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 19, मलबे में शव दबे होने की आशंका 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, भीषण गर्मी के बावजूद 1 अप्रैल से ही छोटे बच्चों, खासकर नर्सरी और पहली कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल शुरू कर दिए गए हैं, जो उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने इस फैसले को बच्चों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर लापरवाही बताया।

बजरंग दल के नेताओं ने शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि, स्कूल प्रबंधन जहां मोटी तनख्वाह ले रहा है, वहीं शिक्षकों को बेहद कम वेतन 8 से 10 हजार रुपये देकर उनका शोषण किया जा रहा है। इसके अलावा हर साल बिना पर्याप्त सुविधाओं के फीस में बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।

Read More: वेदांता प्लांट हादसे में मारे गए मृतकों की सूची जारी, घटना के बाद प्रशासन मुस्तैद, स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं सीएम साय 

Bajrang Dal Protests On Private Schools:उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, स्कूल हर वर्ष नया सिलेबस लागू कर अभिभावकों को नई किताबें खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। साथ ही, निर्धारित दुकानों से ही यूनिफॉर्म और किताबें लेने का दबाव बनाया जाता है, जो पूरी तरह अनुचित है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द ही निजी स्कूलों की इन मनमानियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close