[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

वेदांता प्लांट हादसे में मारे गए मृतकों की सूची जारी, घटना के बाद प्रशासन मुस्तैद, स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं सीएम साय

सक्ति। Vedanta Plant Accident Update: सक्ति जिले के सिंघनीपुर स्थित वेदांता प्लांट में कल 14 अप्रैल को बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और कलेक्टर अमृत विकास टोपनो तथा पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर से संपर्क में रहकर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी घायलों के उपचार को लेकर लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

Read More: किसानों को आसानी से मिलेगी खाद-बीज, सीएम साय ने किया नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ 

बता दें कि, हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें फोर्टिस हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज और अपेक्स अस्पताल शामिल हैं। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के कालड़ा अस्पताल भेजा गया है। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया।

कलेक्टर ने बताया कि, घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके गृहग्राम तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही प्रभावित परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। इस दुर्घटना में घायल श्रमिकों को पूरी तरह स्वस्थ होने तक वेतन देने का निर्णय लिया गया है। मुआवजे को लेकर भी सहमति बन गई है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही जांच टीम स्थल का निरीक्षण करेगी। बचाव कार्य में SDRF की टीम भी सक्रिय रूप से लगी हुई है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं प्रधानमंत्री की ओर से भी मृतकों के लिए 2 लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, इस हादसे में कुल 36 श्रमिक प्रभावित हुए हैं, जिनमें 17 की मौत हो गई है, जबकि 19 घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

Read More: वेदांता प्लांट हादसा मामले में बड़ा अपडेट, अब तक 17 की मौत, घायलों को इलाज के लिए लाया गया रायपुर

Vedanta Plant Accident Update:  कंपनी प्रबंधन ने भी प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और रोजगार सहयोग प्रदान किया जाएगा, जबकि घायलों को 15 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। साथ ही सभी घायलों को पूरी तरह ठीक होने तक वेतन और काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Vedanta Plant Accident Update: मृतकों की हुई पहचान

प्लांट हादसे में मृतकों में छत्तीसगढ़ के 5, बिहार के 2, झारखंड के 3, पश्चिम बंगाल के 5 तथा उत्तर प्रदेश के 2 मजदूर शामिल हैं।

  1.  रितेश कुमार (सोनबर्शा, भागलपुर, बिहार)
  2. अमृत लाल पटेल (मंझापारा, डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़)
  3. थंडा राम लहरे (मालखरौदा, सक्ती, छत्तीसगढ़)
  4. तरुण कुमार ओझा (सिंदरी, धनबाद, झारखंड)
  5. आकिब खान (दरभंगा, बिहार)
  6. सुसांत जना (पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल)
  7. अब्दुल करीम (झारखंड)
  8. उधव सिंह यादव (रायगढ़, छत्तीसगढ़)
  9. शेख सैफुद्दीन (हल्दिया, पश्चिम बंगाल)
  10. पप्पू कुमार (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश)
  11. अशोक परहिया (पलामू, झारखंड)
  12. मनस गिरी (पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल)
  13. बृजेश कुमार (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश)
  14. रामेश्वर महिलांगे (जांजगीर–चांपा, छत्तीसगढ़)
  15. कार्तिक महतो (पुरुलिया, पश्चिम बंगाल)
  16. नदीम अंसारी (सक्ती, छत्तीसगढ़)
  17. शिबनाथ मुर्मू (पुरुलिया, पश्चिम बंगाल)
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close