Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी हुए ओझल, अमरनाथ गुफा का हिम शिवलिंग पूरी तरह पिघला, यात्रा के बीच बदले हालात
श्रीनगर। Amarnath Yatra 2026: जम्मू-कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक प्राकृतिक हिम शिवलिंग पूरी तरह पिघल गया है। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी और यात्रा के शुरुआती दिनों में ही हिम शिवलिंग के पूरी तरह समाप्त हो जाने की खबर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, 23 मई को सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा जारी तस्वीरों में प्राकृतिक हिम शिवलिंग की ऊंचाई करीब 7 फीट दर्ज की गई थी। इसके बाद 29 जून, पहली पूजा के दिन, शिवलिंग का आकार घटकर लगभग 5 फीट रह गया था। वहीं, 6 जुलाई को सामने आई तस्वीरों में हिम शिवलिंग लगभग 90 प्रतिशत तक पिघल चुका दिखाई दिया। इसके अगले ही दिन यानी 7 जुलाई तक प्राकृतिक बर्फ से निर्मित शिवलिंग पूरी तरह समाप्त हो गया।
Gariaband News: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, AK-47 समेत नक्सलियों का डंप हथियारों का जखीरा बरामद
Amarnath Yatra 2026: हालांकि, हिम शिवलिंग के पिघलने के बावजूद अमरनाथ यात्रा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पवित्र गुफा पहुंच रहे हैं। प्रशासन और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में बदलाव, तापमान में वृद्धि और प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण इस वर्ष हिम शिवलिंग अपेक्षाकृत जल्दी पिघल गया। हालांकि, इस संबंध में संबंधित एजेंसियों की ओर से विस्तृत वैज्ञानिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।




