Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

CG NEWS : लिस्टोमनिया बार में आबकारी विभाग की छापेमारी, 737 बोतल अवैध शराब जब्त, मिलावट की आशंका

 

भिलाई : आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने शुक्रवार को भिलाई के सूर्या मॉल स्थित लिस्टोमनिया बार में छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान बार में ऐसी शराब पाई गई जो वहां बेचे जाने के लिए अधिकृत नहीं थी, साथ ही कुछ बोतलों के ढक्कन लूज पाए जाने पर शराब में मिलावट की आशंका भी जताई गई है।

लाइसेंस के बावजूद गैर-अधिकृत शराब का भंडारण

सहायक आयुक्त नवीन प्रताप सिंह तोमर के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। लिस्टोमनिया बार के पास एफएल-3 क का लाइसेंस है, जिसके तहत केवल आबकारी विभाग द्वारा आबंटित शराब ही बेची जा सकती है। लेकिन छापेमारी के दौरान 696 बोतलें ऐसी पाई गईं जो अन्य जगह की थीं।

कई बोतलों की सील intact थी लेकिन ढक्कन ढीले थे, जिससे बार में शराब की मिलावट की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। टीम ने मौके से कुल 737 बोतलें (61 पेटी और 5 नग) जब्त की हैं और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

जब्त की गई शराब का विवरण:

  • मैक डॉवेल नंबर 1 व्हिस्की: 696 बोतल
  • ओल्ड मॉन्क रम: 24 बोतल
  • जैकब क्रीक रेड वाइन: 1 बोतल
  • रॉयल स्टैग डीलक्स: 4 बोतल
  • मैजिक मोमेंट प्लेन: 8 बोतल
  • रॉयल चैलेंज व्हिस्की: 4 बोतल

सरकारी दुकान में बेची जा रही बार की शराब भी जब्त

उड़नदस्ता टीम ने रिसाली स्थित विदेशी मदिरा दुकान में भी छापा मारा, जहां 6 पेटी शराब ऐसी पाई गई जो उस दुकान को आबंटित नहीं थी। जांच में पता चला कि ये शराब लिस्टोमनिया बार के लिए आबंटित थी, लेकिन इसे गैरकानूनी रूप से सरकारी दुकान में बेचा जा रहा था।

 

रिसाली विदेशी मदिरा दुकान से जब्त शराब:

  • मैक डॉवेल नंबर 1 व्हिस्की: 3 पेटी (36 नग)
  • रॉयल चैलेंज व्हिस्की: 3 पेटी (36 नग)

आबकारी विभाग ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और आगे भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close