छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा
नारायणपुर-कांकेर सीमा पर कल हुए IED ब्लास्ट में,शहीद जवानों को दी गई अंतिम विदाई

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र में कल हुए आईईडी विस्फोट में चार जांबाज जवानों ने देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कल हुए इस दर्दनाक आईईडी विस्फोट में सुरक्षा बलों को बड़ा नुकसान हुआ है।
चार वीर जवान मौके पर ही शहीद हो गए थे। शहीद जवानों को नारायणपुर पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी,जवान और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नम आंखों से सभी ने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम सलामी के बाद सभी शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है,जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Advertisement




