religiousट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
अक्षय तृतीया पर बदलने वाली है इन तीन राशि वाले जातकों की किस्मत, करेंगे दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की
Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में जिस तरह तीज त्योहार का विशेष महत्व होता है ठीक वैसे ही अक्षय तृतीया बहुत ही शुभ त्योहार माना जाता है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। बता दें कि, इस साल अक्षय तृतीया का पावन पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र ज्योतिष में धन और वैभव के कारक ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
Read More: ऑनलाइन लॉटरी बनी सुशासन का उदाहरण, RTE के तहत 14,403 बच्चों को निजी स्कूलों में मिला प्रवेश
मेष राशि- अक्षय तृतीया का दिन मेष राशि वाले जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। निवेश के अच्छे मौके मिल सकते हैं। परिवार का साथ मिल सकता है।
वृषभ राशि- शुक्र का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकता है। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों की आय बढ़ सकती है, जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती है।
कन्या राशि- शुक्र का ये गोचर कन्या राशि वालों के जीवन में बदलाव ला सकता है। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं।
Advertisement




