Panihati Bomb Blast: क्या BJP नेताओं को बनाया जा रहा निशाना? सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद BJP विधायक के घर के पास बम हमला
कोलकाता। Panihati Bomb Blast: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद अब राजनीति एक बार फिर हिंसा की आग में झुलसती नजर आ रही है। जहां एक के बाद एक हिंसात्मक घटनाएं हो रही है। पहले बीजेपी विधायक सुबेंधु अधिकारी के पीएम की गोली मारकर हत्या कर दी गई और इस हत्याकांड के कुछ ही देर बाद पानीहाटी के सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूट (Panihati Bomb Blast) के पास नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ (आरजी कर अस्पताल बलात्कार पीड़िता की माँ) के घर पास बम धमाका किया गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
Read More: Suvendu Adhikari PA Murder: सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने 10 राउंड की फायरिंग, मौके पर पहुंची CID की टीम
जानकारी के अनुसार, BJP कार्यकर्ता पानीहाटी के वार्ड नंबर 2 में दत्ता रोड पर निवासियों से बातचीत कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर उन्हें बमों से निशाना बनाया और फिर वहाँ से भाग गए। , जिससे कम से कम पाँच लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बम विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।
Read More: Korea News: मर गई मां की ममता… मंदिर के पास इस हालत में मिली दुधमुंही बच्ची, घटना से इलाके में आक्रोश
Panihati Bomb Blast: पुलिस ने बताया की जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों से CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।” इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं भाजपा ने इस हमले के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी देखें




