Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, अगले कुछ दिनों में जमकर बरसेंगे बदरा, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी
नई दिल्ली। Delhi Rain Alert: राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम लगातार रंग बदल रहा है। सुबह जहां तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है, वहीं शाम ढलते ही बादलों की आवाजाही, तेज हवाएं और बारिश मौसम को पूरी तरह बदल दे रही हैं। मंगलवार को भी राजधानी और एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
Read More: Amarnath Yatra 2026: कब से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, जानें क्या है बाबा बर्फानी का पौराणिक इतिहास, जो है लोगों की आस्था का केंद्र
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के निवासियों को मौसम के कई रूप देखने को मिल सकते हैं। अगले एक सप्ताह तक क्षेत्र में कभी तेज धूप तो कभी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि तेज हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।
वहीं पश्चिमी विक्षोभ और वातावरण में सक्रिय नमी के कारण मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। इसके चलते कुछ ही घंटों के भीतर तापमान और मौसम की स्थिति में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। लोगों को गर्मी, उमस, बारिश और आंधी जैसे मिश्रित मौसम का सामना करना पड़ सकता है।
20 और 21 जून को अलर्ट
मौसम विभाग ने 20 और 21 जून को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है। इन दिनों तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना अधिक है। अचानक मौसम खराब होने से यातायात प्रभावित हो सकता है और कई क्षेत्रों में दृश्यता भी कम हो सकती है। तेज हवाओं के कारण पेड़ों की शाखाएं टूटने या पुराने होर्डिंग गिरने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
Read More: Landmine Blast In Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, जेसीओ ऑफिसर समेत 4 जवान घायल, विस्फोट से हड़कंप
नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी असर
Delhi Rain Alert: दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के अन्य शहरों में भी मौसम का प्रभाव दिखाई देगा। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में हल्की से मध्यम बारिश तथा तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। कई इलाकों में धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना है। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस और अधिक महसूस हो सकती है, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कार्यालय समय के दौरान बारिश होने पर प्रमुख सड़कों पर यातायात दबाव बढ़ने और लंबा जाम लगने की आशंका भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने नागरिकों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।




