संसद में भिड़े अमित शाह और अखिलेश यादव, मुस्लिम आरक्षण पर जमकर चली बहस, शाह ने कहा- ‘हमें कोई आपत्ति नहीं’
नई दिल्ली। Amit Shah on Muslim Reservation: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में संशोधन को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र आयोजित किया है। वहीं आज इस सत्र के पहले ही दिन 3 संशोधन बिल सदन का माहौल गरमा गया और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। चर्चा के दौरान कई अहम विधेयकों पर बहस शुरू होते ही राजनीतिक तनाव बढ़ गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दोनों नेताओं ने अपने-अपने पक्ष को मजबूती से रखते हुए एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगाए।
Read More: TCS नासिक कांड में बढ़ाया गया जांच का दौरा, टारगेट में थी कई हिंदू लड़कियां!, मास्टरमाइंड निदा खान अब भी फरार
सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि, जनगणना क्यों नहीं करा रहे। उन्होंने कहा, सरकार जनगणना इसलिए नहीं करना चाह रही है, क्योंकि हम जातिगत जनगणना मांगेंगे फिर जाति के आधार पर रिजर्वेशन मांगेंगे। सरकार इस सच्चाई से बचना चाहती है। बीजेपी धोखा देकर आना चाहती है। जिसके जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, ” मैं पूरे देश को बताना चाहता हूँ कि जनगणना की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।
Read More: 3 संशोधन बिल पेश होते ही सदन में हंगामा, सपा सांसद ने किया परिसीमन बिल का विरोध
उन्होंने बताया कि, सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला लिया है, और जाति के आंकड़ों के साथ ही गणना की जा रही है। अभी घरों की गिनती हो रही है और घरों की कोई जाति नहीं होती है लेकिन समाजवादी पार्टी का बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दें। धर्मेंद्र यादव ने मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की बात कही। यह असंवैधानिक है। धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक है।
जाति जनगणना में अभी घरों की गणना हो रही और घरों की कोई जाति नहीं होती है।
सपा की चले तो वो घरों की भी जाति तय कर लें। pic.twitter.com/Zz7CHfQoBd
— Amit Shah (@AmitShah) April 16, 2026
Amit Shah on Muslim Reservation: माननीय मंत्री जी ने अलोकतांत्रिक बातें कही है। हो सकता है उन्होंने धर्म की बात कही हो, लेकिन पूरा देश, आधी आबादी के लिए आरक्षण चाहता है। अध्यक्ष महोदय, मैं माननीय मंत्री जी से जानना चाहता हूँ कि, क्या मुस्लिम महिलाएं आधी आबादी में नहीं आती? इस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि,’समाजवादी पार्टी (सपा) अपनी सारी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे दे, हमें कहाँ कोई आपत्ति है।’
समाजवादी पार्टी (सपा) अपनी सारी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे दे, हमें कहाँ कोई आपत्ति है। pic.twitter.com/I4RLlcYxAm
— Amit Shah (@AmitShah) April 16, 2026
यह भी देखें




