[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

CG Monsoon Update: धीमी हुई मानसून की रफ्तार, जताई गई सामान्य से कम बारिश की संभावना, तो कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

रायपुर। CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 27 जून तक प्रदेश में केवल 51 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से कम मानी जा रही है। कम वर्षा का असर मानसून के आगामी महीनों पर भी पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कोरिया, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली और कबीरधाम जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात की संभावना जताई गई है।

विभाग के अनुसार प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में भी बादल छाने, तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

CG Monsoon Update: मौसम विभाग लगातार मानसूनी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। आने वाले दिनों में मौसम प्रणाली सक्रिय होने पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close