Mallikarjun Kharge on PM Modi: PM मोदी को आतंकवादी कहने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी सफाई, कहा-‘मैंने कभी नहीं कहा कि…’
Read More: Korba Road Accident: खून से लाल हुई सड़क, दो अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, लोगों में आक्रोश
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, “AIADMK के ये लोग, जो खुद अन्नादुराई की तस्वीर लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी है। उसकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं; इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।”
Read More: CG Heatwave Alert: प्रदेश में लू का अलर्ट, ट्रैफिक पुलिस के ड्यूटी टाइम में बदलाव, इस समय तक बंद रहेंगे सिग्नल
वहीं मोदी को आतंकवादी बताने वाले बयान के बाद खड़गे सफाई देते नजर आए। खड़गे ने कहा कि,PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मैंने कहा कि वे आतंकित कर रहे हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। उनके बयान के बाद राजनीति गरमाई हुई है।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | Congress President Mallikarjun Kharge says, “How these AIADMK people, who themselves put the photo of Annadurai, how can they join Modi? He is a terrorist. His party won’t believe in equality and justice. These people are joining with them; it means… pic.twitter.com/znLvE7hutP
— ANI (@ANI) April 21, 2026
Mallikarjun Kharge on PM Modi: मध्यप्रदेश के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ‘कांग्रेस जब मुद्दों पर घिर जाती है, तब उसके नेताओं की भाषा ही उनका असली चेहरा दिखा देती है। माननीय प्रधानमंत्री जी के लिए अपशब्दों का प्रयोग यह बताता है कि विपक्ष के पास न नीति बची है, न नीयत; केवल निराशा और हताशा शेष है। खड़गे जी का बयान सुनकर स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस अब बहस नहीं, बल्कि बदज़ुबानी की राजनीति पर उतर आई है। जनता काम और विकास देखती है, जबकि कांग्रेस केवल नाम लेकर अपमान करने में लगी है। जब तर्क समाप्त हो जाते हैं, तब कांग्रेस नेताओं के शब्दकोश से ऐसे ही शब्द निकलते हैं। खड़गे जी को याद रखना चाहिए कि प्रधानमंत्री पद का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और देशवासियों के विश्वास का अपमान है।




