[t4b-ticker]
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Korba Road Accident: खून से लाल हुई सड़क, दो अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, लोगों में आक्रोश

कोरबाKorba Road Accident छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है जहां दो अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। (Korba Road Accident) पहली घटना नकटीखार बायपास  के पास हुई।

Read More: CG Heatwave Alert: प्रदेश में लू का अलर्ट, ट्रैफिक पुलिस के ड्यूटी टाइम में बदलाव, इस समय तक बंद रहेंगे सिग्नल 

जानकारी के अनुसार, बालको निवासी बहरूराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ ग्राम गोढ़ी में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि, बहरूराम रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।

दूसरी घटना कटघोरा (Katghora Road Accident) के सुतर्रा बायपास में हुई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने काम पर जा रहे स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Read More: West Bengal Election :’सत्ता में आते ही बलात्कारियों को सलाखों के पीछे डालेगी BJP’, बंगाल में गरजे अमित शाह, कहा-‘घुसपैठियों को भी करेंगे बाहर’ 

Korba Road Accident: घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। हादसों के कारणों की जांच जारी है। इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है।

 

 

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close