[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Mann Ki Baat :मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की बेटी महिमा राजपूत की उपलब्धि का उल्लेख,CM साय बोले- प्रदेश के लिए गर्व का पल

प्रविंस मनहर/रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे नवाचारों और समाजहित के प्रेरक कार्यों को राष्ट्रीय पहचान देने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना परिवार, समाज और सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

CM साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, स्वच्छता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए पीएम स्वनिधि योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसे जनभागीदारी वाले अभियान देश को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं,‘मन की बात’ में अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी छत्तीसगढ़ की बेटी महिमा राजपूत के प्रयासों का उल्लेख होने पर मुख्यमंत्री ने खुशी जताई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close