[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

ABVP Protest At KTU: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में ABVP का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय का किया घेराव

रायपुर। ABVP Protest At KTU: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और छात्र समस्याओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में रैली निकालते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया और विभिन्न मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Read More: Delhi Building Collapse: सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भरभरा कर गिरी एक मंजिला इमारत, मकान, 6 लोग घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

अभाविप ने आरोप लगाया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सेवा समाप्ति की कार्रवाई के बावजूद पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली को बिना किसी वैधानिक आदेश के पुनः विश्वविद्यालय में प्रवेश दिया गया है। परिषद ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके साथ ही वर्ष 2019 में डॉ. शैलेन्द्र खण्डेलवाल की नियुक्ति प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए जांच कराने की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान परिषद ने विश्वविद्यालय परिसर में करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए ऑडिटोरियम की खराब स्थिति को भी प्रमुख मुद्दा बनाया। अभाविप का आरोप है कि उद्घाटन से पहले ही ऑडिटोरियम की हालत जर्जर होने लगी है, जिससे निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और गुणवत्ता संबंधी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। संगठन ने इसकी उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की।

छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए अभाविप ने कोर्सों के नाम परिवर्तन से उत्पन्न भ्रम, परीक्षा अवधि में लगातार बिजली कटौती, छात्रावासों में दूषित पेयजल, मेस की खराब गुणवत्ता, खेल सुविधाओं की कमी, बस परिवहन व्यवस्था की अव्यवस्था तथा करोड़ों रुपये की लागत से बने स्टूडियो का विद्यार्थियों के लिए उपयोग नहीं होने जैसे मामलों पर भी नाराजगी जताई।

Read More: Gwalior Rape And Murder: प्यार का खौफनाक अंत…बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने नाबालिग से गैंगरेप कर की हत्या, फिर पेट्रोल डालकर जलाया शव 

अभाविप के प्रदेश मंत्री अनंत सोनी ने कहा कि विश्वविद्यालय को शिक्षा और अकादमिक उत्कृष्टता का केंद्र होना चाहिए, न कि अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का संरक्षण स्थल। उन्होंने कहा कि सेवा समाप्ति के बाद भी किसी व्यक्ति को विश्वविद्यालय में कार्य करने की अनुमति देना प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं, रायपुर महानगर मंत्री एवं विश्वविद्यालय छात्र सुजल गुप्ता ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त होना निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर संदेह पैदा करता है। उन्होंने छात्रावासों में शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, निर्धारित स्थानों पर इंडक्शन उपयोग की अनुमति और स्टूडियो को तत्काल विद्यार्थियों के लिए संचालित करने की मांग दोहराई।

Read More: High Court Jobs : नौकरी का शानदार मौका, हाईकोर्ट में RO-ARO के पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें कैसे करें अप्लाई 

ABVP Protest At KTU: कई घंटों तक चले प्रदर्शन और घेराव के बाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने अभाविप प्रतिनिधियों से चर्चा की। बैठक में कुलसचिव ने डॉ. शाहिद अली से जुड़े मामले की जांच, ऑडिटोरियम निर्माण की तकनीकी जांच तथा विद्यार्थियों की अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। अभाविप ने फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की है। हालांकि संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि तय समयसीमा में मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षा मंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा भविष्य में उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close