[t4b-ticker]
Advertisement
crimeट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Gwalior Rape And Murder: प्यार का खौफनाक अंत…बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने नाबालिग से गैंगरेप कर की हत्या, फिर पेट्रोल डालकर जलाया शव

ग्वालियर। Gwalior Rape And Murder:  मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां एक नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। जिस युवक के साथ एक नाबालिग लड़की ने भरोसा कर घर छोड़ा था, उसी ने उसकी जिंदगी को दर्दनाक अंत तक पहुंचा दिया। आरोप है कि प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को धोखे से ग्वालियर बुलाया, फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया और बाद में उसकी हत्या कर शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।

Read More: Kondapalli Bailey Bridge:कनेक्टिविटी और विकास को मिली नई गति, बीजापुर-पूवर्ती मार्ग पर बना आधुनिक बेली ब्रिज, सीएम साय ने किया निरीक्षण 

पुलिस के अनुसार, भिंड जिले की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का गांव के ही रामू गुर्जर से प्रेम संबंध था। 28 मई को रामू उसे अपने साथ ग्वालियर ले आया। इस दौरान उसका साथी अरुण भी योजना में शामिल था। दोनों आरोपियों ने लड़की को जनकगंज क्षेत्र स्थित गुप्तेश्वर पहाड़ी पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जांच में सामने आया कि आरोपी रामू ने अपनी प्रेमिका को 50 हजार रुपये में अपने दोस्त के हवाले करने की बात भी तय कर ली थी। जब किशोरी ने इस सौदे का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

वहीं वारदात के बाद अगले दिन रामू, अरुण और उनका एक अन्य साथी गौरव कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचे। तीनों ने शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी ताकि पहचान और सबूत दोनों मिट जाएं। हालांकि शव पूरी तरह नहीं जल सका और आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।

Read More: High Court Jobs : नौकरी का शानदार मौका, हाईकोर्ट में RO-ARO के पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें कैसे करें अप्लाई 

Gwalior Rape And Murder: इधर, बेटी के लापता होने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और रामू पर संदेह जताया। पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close