[t4b-ticker]
Advertisement
crimeक्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Chakubaji: दोस्त बना दुश्मन… आपसी विवाद में युवक को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Chakubaji: राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई जहां चाकूबाजी की घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष गरुड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ हुए विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Read More: CG News: पीएम आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति, सीएम ने कहा- हर जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता 

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात रामनगर फ्लाईओवर के पास आशीष गरुड़ घायल अवस्था में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने युवक को मेकाहारा में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। लेकिन गंभीर चोटों के कारण शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More:  Bhupesh Baghel On CM Sai: वंदे मातरम् पर फिर सियासी घमासान, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दी सीएम साय को चुनौती, कहा-‘बिना देखे गाएं वंदे मातरम्’ 

Raipur Chakubaji: प्रारंभिक जानकारी में दोस्तों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि विवाद किस बात को लेकर हुआ और हमले के पीछे की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। इधर, युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। गंज थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close