Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

नारेबाजी कर रहे मनरेगा कर्मियों से मिले मंत्री सिंहदेव, महिलाओं ने बाड़ी से लाई हुई लौकी की भेंट

धमतरी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने धमतरी दौरे के दौरान रास्ते में सड़क पर मनरेगा कर्मियों को नारेबाजी करते देख रूक गए। सिंहदेव गाड़ी से नीचे उतरकर प्रदर्शनकारियों के पास गए। यहां उन्होंने मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं से पूछा कि यहां क्यों खड़े हो।

सिंहदेव के पास आए मनरेगा कर्मियों ने कहा कि आपसे उम्मीद है। हम चाहते हैं हमें नियमित किया जाए और मनरेगा कर्मियों के लिए पंचायत कर्मी नियम लागू हो। इस पर प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए सिंहदेव बोले- मैं आपकी मांगों से सहमत हूँ मगर तरीके से नहीं, जहां दैनिक मज़दूरी प्राप्त करने वालों का नुकसान हो। मनरेगा कर्मचारी महासंघ और सभी प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार ने संज्ञान में लिया है और राज्य सरकार द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

मंत्री सिंहदेव ने धमतरी में कई लोगों से मुलाकात की। इस बीच कुछ महिलाओं से मिले जो खेती करती हैं, उन्हें आजीविका बढ़ाने के लिए योजनाओं की जानकारी भी मंत्री ने दी। मंत्री को महिलाओं ने बाड़ी से लाई हुई लौकी भेंट की। धमतरी में चार्टर्ड एकाउंटेंट और टैक्स बार एसोसिएशन, धमतरी के प्रतिनिधियों से भी सिंहदेव ने मुलाकात की। इस दौरान रिटर्न फाइलिंग में समस्या, नए फर्म रजिस्ट्रेशन और जीएसटी भुगतान की समस्या पर बात की। गर्मी के इस मौसम में चिड़ियों के भोजन और पानी के व्यवस्था को ध्यान में रखकर उनकी सुरक्षा के लिए एकाउंटेंट और टैक्स बार एसोसिएशन के लोगों ने सिंहदेव को सकोरा दिया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close