Breaking news
Advertisement
मध्यप्रदेश

जीते जी तो तुम्हारी नहीं हो पाई, मरने के बाद तुम्हारा हक… खून से लिखा सुसाईड नोट फिर युवती ने दे दी जान

मध्यप्रदेश। इंदौर के नगीन नगर में एक युवती ने हाथ और गले की नस काट कर खुदकुशी कर ली है। मौत से पहले उसने खून से सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें आत्महत्या के कारण का जिक्र भी किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतका शिवानी तंवर (23) शनिवार को घर पर अकेली थी इस दौरान उसने खौफनाक कदम उठा लिया। शिवानी के पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और भाई की भी नौकरी है। उसकी मां रानीबाई ने शनिवार शाम को घर पर शिवानी को खून से लथपथ देखा था। जिसके बाद पिता व भाई को सूचना दी। उसे पास के अस्पताल लेकर गए लेकन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट मिला है।

इसमें लिखा था कि ‘अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं। आई लव यू दीपक। जीते जी तो तुम्हारी नहीं हो पाई हूं। मरने के बाद तुम्हारा हक है। मेरे मां पापा बहुत अच्छे हैं। छोटा भाई धीरज मुझसे बहुत प्यार करता है। दीपक पहले से शादीशुदा है। मैं तुमसे शादी करना चाहती थी। तुम्हारी नहीं हो पाई। अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं। बताया जा रहा है कि जिस दीपक का शिवानी ने जिक्र किया है वह पहले से ही शादीशुदा है।

शिवानी के पिता ने पुलिस को बताया कि जयश्री नगर में रहने वाला दीपक नाम का लड़का बेटी को परेशान करता था। एक बार शिवानी के भाई धीरज और उन्होंने समझाया भी था। लेकिन दीपक उसके बाद भी नहीं माना। दीपक से ही परेशान होकर बेटी ने जान दी है। शिवानी की डेढ़ माह पहले सगाई हुई थी। उसकी शादी की तारीख निकलने वाली थी। बेटी इस बात से खुश थी। घर में मिली संदिग्ध परिस्थितियों को लेकर परिवार ने किसी के घर में आने के बाद हत्या की बात कही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close