Breaking news
Advertisement
देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़लोकसभा चुनाव- 2024

पीएम मोदी का शपथ ग्रहण: इनके मंत्री बनने की चर्चा सबसे गरम

नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के ठीक पहले मंत्रिपरिषद में किस-किसको जगह मिलेगी इसको लेकर कुछ-कुछ संकेत मिलने लगे हैं। सूत्रों के हवाले से शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं हालांकि अभी मंत्रियों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पीएम मोदी और बीजेपी चीफ अमित शाह के बीच आज हुई करीब डेढ़ घंटे की बैठक में मंत्रियों की सूची फाइनल हो चुकी है, लेकिन उसे अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

इस बीच, पीएम मोदी साढ़े 4 बजे प्रधानमंत्री आवास में शपथ लेने वाले मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और उसके बाद ही नामों की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। खबरों के मुताबिक खुद बीजेपी चीफ शाह मंत्री बनने जा रहे सांसदों को फोन कर रहे हैं।

उधर, कई टीवी चैनलों और सूत्रों के हवाले से खबरें हैं कि कई मंत्रियों को पीएमओ की तरफ से कॉल जा चुकी है। खबरों के मुताबिक पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में मंत्रिमंडल में शामिल रहे कई मंत्रियों को कॉल किया गया है। बताया जा रहा है कि कई सांसदों को पीएमओ से कॉल जा चुकी है।

ये ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ 

राजनाथ सिंह
पूर्व बीजेपी अध्यक्ष, लखनऊ से सांसद, पिछली सरकार में गृह मंत्री थे 

नितिन गडकरी
पूर्व बीजेपी अध्यक्ष, नागपुर से सांसद, पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे 

रविशंकर प्रसाद
पटना साहिब से सांसद, शत्रुघ्न सिन्हा को हराया, पिछली सरकार में कानून मंत्री थे 

धर्मेंद्र प्रधान 
राज्यसभा सांसद, पिछली सरकार में पेट्रोलियम मंत्री थे 

सुषमा स्वराज
पिछली बार विदिशा से सांसद, इस बार चुनाव नहीं लड़ा। मोदी-1 सरकार में विदेश मंत्री 

अर्जुनराम मेघवाल
बीकानेर से सांसद, पिछली सरकार में जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री राज्य मंत्री 

निर्मला सीतारमण
राज्यसभा सांसद, पिछली सरकार में रक्षा मंत्री 

प्रकाश जावड़ेकर
राज्यसभा सांसद, मोदी-1 सरकार में मानव संसाधन मंत्री 

मुख्तार अब्बास नकवी
राज्यसभा सांसद, पिछली सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री 

रामविलास पासवान
पिछली बार हाजीपुर से सांसद, इस बार चुनाव नहीं लड़ा। मोदी-1 सरकार में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री 

जीतेंद्र सिंह 
उधमपुर से सांसद, मोदी-1 सरकार में पीएमओ में मंत्री 

पीयूष गोयल
राज्यसभा सांसद, पिछली सरकार में रेल मंत्री 

आर के सिंह 
आरा से सांसद, मोदी-1 सरकार में बिजली राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार 

बाबुल सुप्रियो 
आसनसोल से सांसद, पिछली सरकार में भारी उद्योग राज्य मंत्री 

रामदास आठवले
आरपीआई (ए) के प्रमुख, पिछली सरकार में सामाजिक न्याय और आधिकारिता राज्य मंत्री 

स्मृति इरानी 
अमेठी से सांसद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया। मोदी-1 सरकार में कपड़ा मंत्री 

सदानंद गौड़ा
बेंगलुरु नॉर्थ से सांसद, मोदी-1 सरकार में रसायन एवं उर्वरक मंत्री 

किरण रिजीजू
अरुणाचल वेस्ट से सांसद, पिछली सरकार में गृह राज्य मंत्री 

संतोष गंगवार
बरेली से सांसद, मोदी-1 सरकार में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार 

नरेंद्र सिंह तोमर
मुरैना से सांसद, पिछली सरकार में पंचायती राज मंत्री, ग्रामीण विकास 

पुरुषोत्तम रुपाला
राज्यसभा सांसद, मोदी-1 सरकार में कृषि राज्य मंत्री 

रमेश पोखरियाल निशंक
हरिद्वार से सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व सीएम, मोदी सरकार में पहली बार होंगे मंत्री 

गिरिराज सिंह 
बेगूसराय से सांसद, मोदी-1 सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार 

राज्यवर्धन राठौर
जयपुर ग्रामीण से सांसद, मोदी-1 सरकार में केंद्रीय एवं सूचना प्रसारण राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार 

नित्यानंद राय 
बिहार के उजियारपुर से सांसद एवं राज्य बीजेपी के अध्यक्ष, पहली बार मोदी सरकार में बनेंगे मंत्री 

वी के सिंह 
गाजियाबाद से सांसद, पिछली सरकार में विदेश राज्य मंत्री 

महेश शर्मा
गौतमबुद्ध नगर से सांसद, पिछली सरकार संस्कृति राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार 

हरसिमरत कौर बादल 

बठिंडा से सांसद, मोदी-1 सरकार में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री 

  श्रीपद नाइक, प्रहलाद जोशी, किशन रेड्डी, रेणुका िंसंह को भी पीएमओ से फोन गया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close