Raipur News: 40 साल बाद मां और बहन की तलाश में नीदरलैंड से आई बेटी, पुलिस ने वीडियो कॉल से कराया संपर्क
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां नीदरलैंड से अपनी मां और बहन की तलाश में आई सुनीता की उम्मीद अब पूरी होती नजर आ रही है। करीब 40 साल से अपने परिवार से बिछड़ी सुनीता को आखिरकार अपनी बहन का पता मिल गया है। इस मामले में DCP तारकेश्वर पटेल ने अहम भूमिका निभाते हुए सुनीता की बहन से वीडियो कॉल के जरिए उनकी बातचीत कराई।
दरअसल, सुनीता अपने पिता के साथ सऊदी अरब में रहती थीं। करीब एक साल पहले उनके पिता का निधन हो गया। पिता ने सुनीता को बताया था कि उनकी मां और बहन रायपुर में रहती हैं। इसी जानकारी के आधार पर सुनीता अपने परिवार की तलाश में जुट गईं।
सुनीता ने पुलिस कमिश्नर से भी अपने परिवार को खोजने की गुहार लगाई थी। पुलिस की खोजबीन में पता चला कि उनकी मां और बहन करीब 15 साल पहले रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में रहती थीं, लेकिन बाद में मुंबई शिफ्ट हो गईं।
CM Visit:आज तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Raipur News: काफी प्रयासों के बाद सुनीता की बहन का मोबाइल नंबर मिला, जिसके बाद वीडियो कॉल पर दोनों की बातचीत कराई गई। अब सुनीता की बहन एक-दो दिन में मुंबई से रायपुर आएंगी और नीदरलैंड से आई सुनीता से मुलाकात करेंगी। 40 साल का लंबा इंतजार अब खत्म होने की उम्मीद है और परिवार के मिलन की घड़ी करीब आती नजर आ रही है।



