Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS: छत्तीसगढ़ दौरे पर आज आएंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत,4 जिलों में करेंगे दौरा

प्रविंस मनहर/रायपुर – कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत आज से चार दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा 6 से 9 अक्टूबर तक प्रस्तावित है। इस दौरान वे रायपुर के साथ कांकेर,जगदलपुर और दंतेवाड़ा का दौरा करेंगे। दौरे के दौरान सुखदेव भगत कांग्रेस की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। वे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’ में भी शामिल होंगे। सुखदेव भगत के दौरे में बस्तर का कार्यक्रम भी अहम रहेगा। वे बोधघाट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी स्थिति की जानकारी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुखदेव भगत देर रात रायपुर पहुंचेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close