Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS:सिंगापुर दौरे का दूसरा दिन आज,CM साय अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखेंगे छत्तीसगढ़ की विकास गाथा

प्रविंस मनहर/रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सिंगापुर दौरे का आज दूसरा दिन है। अपने दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री साय अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की विकास क्षमता और निवेश की संभावनाओं को सामने रखेंगे। सिंगापुर में आयोजित SING Forum 2026 में मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और प्रदेश में मौजूद औद्योगिक अवसरों की जानकारी देंगे। इस दौरान वे निवेशकों को राज्य की नई उद्योग नीति से भी अवगत कराएंगे। वहीं, CEO राउंडटेबल में मुख्यमंत्री साय सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ में निवेश, औद्योगिक विस्तार और प्रदेश में उपलब्ध कारोबारी संभावनाओं को लेकर संवाद होगा। मुख्यमंत्री के इस दौरे को छत्तीसगढ़ में नए निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close