Advertisement
उत्तरप्रदेश

UP Road Accident: दर्दनाक हादसे ने छिनी दो जिंदगियां, दो ट्रकों की टक्कर से ड्राइवर-कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत

आगरा। UP Road Accident:  उत्तर प्रदेश के आगरा-अलीगढ़ स्टेट हाईवे पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खंदौली थाना क्षेत्र में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर आग की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

Raipur News: बिना अनुुमति अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर गिरी गाज, गैरहाजिरी पर कटेगा वेतन, अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश.

सुबह करीब 5:45 बजे हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे हुई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक आगरा की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा अलीगढ़ की दिशा से आ रहा था। दोनों वाहन जब एक-दूसरे के पास से गुजर रहे थे, उसी दौरान अचानक जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के कुछ ही देर बाद दोनों ट्रकों में आग भड़क उठी। हाईवे पर आग की लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग की लपटों में फंसे ड्राइवर और कंडक्टर

हादसे के बाद दोनों ट्रकों में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन में मौजूद ड्राइवर और कंडक्टर बाहर नहीं निकल सके। दोनों की आग में झुलसने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

Boiler Blast In Tirupati: फार्मा प्लांट में तेज धमाके के साथ फटा बॉयलर, हादसे में 4 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

UP Road Accident:  घटना की जानकारी मिलते ही खंदौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक स्तर पर दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर को हादसे की वजह बताया जा रहा है। खंदौली थाना प्रभारी निरीक्षक ने फोन पर मौखिक जानकारी देते हुए ड्राइवर और कंडक्टर की मौत की पुष्टि की है। हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close