Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

Boiler Blast In Tirupati: फार्मा प्लांट में तेज धमाके के साथ फटा बॉयलर, हादसे में 4 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

तिरुपति। Boiler Blast In Tirupati:  आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में शनिवार सुबह एक औद्योगिक इकाई में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। घटना सत्यवेडु मंडल स्थित श्री सिटी स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) में एक निजी फार्मा कंपनी की बताई जा रही है। तेज धमाके के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल कर्मचारी का इलाज जारी है।

CG Road Accident: भीषण हादसा…पिकअप और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, 3 महिलाओं की मौत, कई घायल

सुबह करीब 8 बजे हुआ जोरदार धमाका

बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। उस समय कंपनी में काम चल रहा था और कुछ कर्मचारी कैंटीन में चाय-नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान पानी के बॉयलर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

दो की मौके पर मौत, दो ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बॉयलर विस्फोट में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल दो अन्य कर्मचारियों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई है। एक अन्य गंभीर घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

कैंटीन में नाश्ता कर रहे कर्मचारियों पर गिरी आफत

हादसे के बाद सामने आए घायल कर्मचारी के बयान से घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कर्मचारी के मुताबिक, वह कैंटीन में इडली खाने के लिए बैठा था, तभी अचानक आग की लपटें उठीं। आग की चपेट में आने से उसके सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर जलने के निशान आए। एक महिला कर्मचारी कृष्णवेणी ने भी बताया कि वह ड्यूटी के दौरान कैंटीन में चाय-नाश्ता कर रही थीं। इसी दौरान अचानक हुए धमाके की चपेट में वह भी आ गईं। उन्होंने बताया कि घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें ठीक से समझने का मौका नहीं मिला कि आखिर हुआ क्या था।

बॉयलर फटने की वजह अब भी साफ नहीं

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल बॉयलर विस्फोट की वजह को लेकर है। फिलहाल विस्फोट के सटीक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बॉयलर में किसी तरह की तकनीकी खराबी थी या अत्यधिक दबाव समेत किसी अन्य वजह से यह हादसा हुआ। जांच के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Examination System Change: परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब साल भर की पढ़ाई से तय होगा रिजल्ट, स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश जारी

औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

श्री सिटी एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में कंपनियां और कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में निजी औद्योगिक इकाई में बॉयलर विस्फोट की घटना ने सुरक्षा मानकों और उपकरणों के रखरखाव से जुड़े सवाल भी खड़े किए हैं। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की जांच जारी है। हादसे से जुड़े तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए किसी स्तर पर लापरवाही जिम्मेदार थी या नहीं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close