Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Crime News: राजधानी के इस इलाके में होर्डिंग पोल से फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान

रायपुर। Raipur Crime News:  राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कार शोरूम के पास लगे होर्डिंग पोल से एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

Droupadi Murmu To Visit Bastar: सीएम साय ने दिया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर आने का आमंत्रण, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक का शव कार शोरूम के समीप स्थित एक होर्डिंग पोल से लटका हुआ मिला। आसपास के लोगों की नजर पड़ने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू की।पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक की पहचान से संबंधित कोई स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ करने के साथ मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। मृतक के सिर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि चोट कैसे लगी और इसका घटना से क्या संबंध है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फॉरेंसिक टीम करेगी घटनास्थल की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस शव से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, DA और CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हो सकती है चर्चा

Raipur Crime News: फिलहाल पंडरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ-साथ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close