Advertisement
crimeट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Gwalior Crime News: विधानसभा अध्यक्ष के बंगले के पास युवक की हत्या, बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

ग्वालियर। Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। शहर के LNIPE के सामने रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक से जा रहे एक युवक को एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी। हमलावरों ने युवक के सीने में फायर करने के बाद उसके जमीन पर गिरते ही सिर के पास से भी गोली चलाई। गंभीर चोटों के चलते युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सरकारी बंगले से करीब 200 से 300 मीटर की दूरी पर हुई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया और कई थानों का बल मौके पर पहुंचा।

Son Killed His Mother: ब्लाइंड मर्डर का खुलासा…बेटा की निकला मां का कातिल, फावड़े से की थी हत्या, हैरान कर देगी वजह

साथी के साथ बाइक से जा रहा था युवक

मृतक की पहचान 27 वर्षीय छोटू राजावत के रूप में हुई है। वह हजीरा क्षेत्र के कांच मील स्थित नवीन पार्क के पीछे रहता था। पुलिस के अनुसार, छोटू अपने साथी नीतेश परमार के साथ स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों LNIPE के सामने रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी एक्टिवा पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। आरोपियों ने बाइक को रोककर छोटू को निशाना बनाया और फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से घबराया उसका साथी नीतेश वहां से भाग गया और अपनी जान बचाई।

पहले सीने में मारी गोली, फिर सिर के पास से किया फायर

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, हमलावरों ने पहले छोटू के सीने में गोली मारी। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद हमलावर उसके पास पहुंचे और कथित तौर पर पिस्टल सटाकर सिर के पास से दूसरी गोली चला दी। घटना के बाद दोनों आरोपी एक्टिवा से मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मौके से मिले कारतूस के खोखे

वारदात की सूचना मिलते ही शहर के अलग-अलग थानों से पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर वहां से गोली के खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

पुरानी रंजिश के एंगल से जांच

प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका नजर आ रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और आरोपियों की पहचान जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर जांच कर रही हैं।

Crime News: हत्या की खौफनाक वारदात… संदिग्ध हालत में मिला 5 साल के मासूम का सिर कटा शव, एक हाथ और एक पैर भी गायब

Gwalior Crime News: घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान के बारे में सुराग मिल सके। पुलिस अब मृतक के परिचितों, उसके साथी और संभावित विवादों से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात की पूरी वजह सामने आने की उम्मीद है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close