Advertisement
Uncategorized

Weather Alert:छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, अगले 24 घंटे भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। राजधानी रायपुर में रक्षाबंधन के दिन बारिश से राहत रही। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। रायपुर का तापमान करीब 29 डिग्री से बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रदेश में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य से करीब 3 प्रतिशत कम है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के प्रभाव से आने वाले दिनों में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Close
Back to top button
Close