[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Rahul Gandhi On Dharmendra Pradhan: राहुल गांधी के बिगड़े बोल, कहा-‘धर्मेंद्र प्रधान एक क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर हैं’,

नई दिल्ली। Rahul Gandhi On Dharmendra Pradhan: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है और इसके लिए मौजूदा नेतृत्व जिम्मेदार है।

Gujarat Flood Crisis: गुजरात में बाढ़ जैसे हालात, घर-गाड़ियां सब डूबे, 22 हजार से ज्यादा लोग किए गए शिफ्ट

मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि,”धर्मेंद्र प्रधान एक क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर हैं। उन्हें हटाना होगा। वह हमारे एजुकेशन सिस्टम के खत्म होने का सिंबल हैं। उन्हें जाना होगा। वह वजह हैं कि हजारों लोग बाहर हैं। उन्हें जाना होगा।” उन्होंने कहा कि, विपक्ष ने पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया है। उनकी पहली मांग है कि पेपर लीक मामलों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दूसरी मांग यह है कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। वहीं तीसरी मांग के तौर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से माफी मांगें।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ कठोर व्यवहार किया गया। उनका कहना था कि छात्र केवल अपने भविष्य और निष्पक्ष भर्ती परीक्षाओं की मांग को लेकर आवाज उठा रहे थे, लेकिन उनके साथ बल प्रयोग किया गया। उन्होंने सरकार से छात्रों के साथ सख्ती नहीं बल्कि संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की।

Paper Leak Amendment Bill: पेपर लीक संशोधन बिल को मिली कैबिनेट की मंजूरी, 10 साल की सजा और 10 करोड़ का जुर्माने का प्रवाधान

Rahul Gandhi On Dharmendra Pradhan: उन्होंने कहा कि, भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में युवाओं ने वर्षों की मेहनत और परिवारों ने अपनी जमा-पूंजी लगाई, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाओं से ईमानदारी से तैयारी करने वाले छात्रों का भरोसा टूट रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को पेपर लीक के मामलों पर पारदर्शी कार्रवाई करनी चाहिए और युवाओं की चिंताओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close