[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App: अब WhatsApp पर टिकट दिखाकर नहीं कर सकेंगे ट्रेन में सफर, रेलवे ने बदले नियम, ओरिजिनल डिजिटल टिकट जरूरी

नई दिल्ली। RailOne App: अगर आप ट्रेन यात्रा के दौरान अपना अनारक्षित (जनरल) टिकट केवल WhatsApp, स्क्रीनशॉट, फोटो या PDF के रूप में दिखाते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। भारतीय रेलवे ने स्पष्ट किया है कि RailOne ऐप से बुक किए गए डिजिटल अनारक्षित टिकट के लिए केवल मूल (Original) टिकट ही मान्य होगा। साझा किया गया स्क्रीनशॉट या WhatsApp मैसेज टिकट के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Datia BJP Workers Protest: BJP में बगावत…? टिकट कटने से नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, नेशनल हाईवे किया जाम, कई पुलिसकर्मी घायल

केवल RailOne ऐप में मौजूद टिकट ही होगा वैध

रेलवे के अनुसार, यदि यात्री ने RailOne ऐप के जरिए जनरल टिकट बुक किया है, तो यात्रा के दौरान वही टिकट उसी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाले ऐप में उपलब्ध होना चाहिए, जिससे बुकिंग की गई थी। टिकट की फोटो, PDF, स्क्रीनशॉट या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा WhatsApp पर भेजी गई कॉपी को वैध नहीं माना जाएगा।

यह नियम किन टिकटों पर लागू है?

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल RailOne ऐप से जारी अनारक्षित (Unreserved) डिजिटल टिकटों पर लागू होगी। सामान्य आरक्षित (Reserved) ई-टिकट के नियमों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रेलवे ने सख्ती क्यों बढ़ाई?

रेलवे का कहना है कि कई मामलों में टिकट के स्क्रीनशॉट या WhatsApp कॉपी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था। इससे टिकट की वास्तविकता की पुष्टि करना मुश्किल हो जाता था। इसी कारण अब केवल ऐप में उपलब्ध लाइव डिजिटल टिकट को ही वैध माना जाएगा, जिससे फर्जी टिकटों और नियमों के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके।

हालिया घटना के बाद जारी हुई स्पष्टता

हाल ही में टिकट जांच के दौरान एक महिला यात्री ने अपने भाई द्वारा WhatsApp पर भेजा गया टिकट दिखाया। जांच में पाया गया कि टिकट मूल रजिस्टर्ड मोबाइल पर मौजूद नहीं था और उसकी बुकिंग ट्रेन रवाना होने के बाद की गई थी। इसके बाद रेलवे ने जुर्माना लगाया और नियमों को दोबारा स्पष्ट करते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी।

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू, मुख्य सचिव ने ली उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, परेड, ट्रैफिक समेत बैठक व्यवस्था के लिए जिम्मेदारियां तय

ट्रेन छूटने के बाद बुक टिकट भी हो सकता है अमान्य

रेलवे ने यह भी कहा है कि अनारक्षित डिजिटल टिकट ट्रेन के बोर्डिंग स्टेशन से रवाना होने से पहले ही खरीदा जाना चाहिए। यदि ट्रेन के प्रस्थान के बाद टिकट बुक किया जाता है, तो वह टिकट भी अमान्य माना जा सकता है।

यात्रा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • टिकट उसी मोबाइल में मौजूद हो जिससे बुकिंग की गई है।
  • RailOne ऐप में टिकट आसानी से खुल रहा हो।
  • मोबाइल की बैटरी पर्याप्त चार्ज रखें।
  • यात्रा के दौरान वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखें।
  • केवल WhatsApp, स्क्रीनशॉट, फोटो या PDF के भरोसे यात्रा न करें।

NPPA Fixes Drug Prices: सरकार का बड़ा फैसला, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर समेत 39 दवाओं की अधिकतम कीमत तय, रेट से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

RailOne App: रेलवे का कहना है कि डिजिटल टिकटिंग को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर से पहले अपने टिकट की स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि टिकट जांच के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या जुर्माने से बचा जा सके।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close