[t4b-ticker]
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Gariaband News: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, AK-47 समेत नक्सलियों का डंप हथियारों का जखीरा बरामद

गरियाबंद। Gariaband News: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य उपयोगी सामग्री बरामद की है। संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया।

Raipur News: स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल, बिना सुरक्षा सीवर में उतरे सफाई मित्र, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार, ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के बोडेन थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटदरहा जंगल में CRPF और जिला स्वैच्छिक बल (DVF) की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान जंगल में नक्सलियों द्वारा डंप किया गया हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया।

सुरक्षा बलों ने मौके से दो देशी बंदूक, AK-47 की मैगजीन, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद, दो टिफिन IED, आठ जिलेटिन स्टिक, बैटरी, सोलर प्लेट, नक्सली वर्दी तथा बारूद से भरे पटाखे सहित कई अन्य सामान जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि नक्सली इन सामग्रियों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों पर हमले और अन्य हिंसक गतिविधियों के लिए करने की तैयारी में थे।

Telangana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, पहले पति को छत से दिया धक्का, फिर ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर मिलाकर सुनाई मौत की नींद

Gariaband News: कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया गया है, ताकि नक्सलियों के अन्य ठिकानों का भी पता लगाया जा सके। सुरक्षा एजेंसियां बरामद सामग्री की जांच कर नक्सलियों के नेटवर्क और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) अमृत पाल सिंह ने इस कार्रवाई और हथियारों की बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सल विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close