[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Noida News: चाकू की नोक पर महिला से 15 लाख की लूट, विला में घुसकर बदमाश ने परिवार को बनाया बंधक, फिर दिया वारदात को अंजाम

नोएडा। Noida News: ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के विला में घुसकर महिला और उसके बच्चों को चाकू के बल पर धमकाया और करीब 15 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Rain Alert: रायपुर में बारिश का कहर, 24 घंटे से लगातार बरस रहे बदरा, नदी नाले उफान पर, रेड अलर्ट जारी

पुलिस के अनुसार, यह घटना विला नंबर-126 में रहने वाली अपर्णा राय के घर की है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति चाकू लेकर उनके कमरे में घुस आया। बदमाश ने पहले उन्हें डराया-धमकाया और विरोध करने पर मारपीट भी की। महिला का आरोप है कि बदमाश ने उनके दोनों बच्चों को भी चाकू दिखाकर भयभीत किया, जिससे परिवार दहशत में आ गया। इसके बाद आरोपी ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान समेट लिया। इतना ही नहीं, उसने महिला के गले से सोने की चेन और हाथों में पहनी अंगूठियां भी उतरवा लीं। पीड़िता के अनुसार, लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने परिवार को धमकी दी कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वह गोली मार देगा। उसने यह भी दावा किया कि उसके पास पिस्तौल भी है। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

Gariaband News: दर्दनाक हादसा… कचरा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

Noida News:  बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में अपर्णा राय, उनके दो बच्चे और भूतल पर उनके सास-ससुर मौजूद थे। वहीं, अपर्णा के पति नितिन राय, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, कार्यालय के काम से बेंगलुरु गए हुए थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध भी प्रतीत हो रहा है, इसलिए हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close