[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

Raipur Rain Alert: रायपुर में बारिश का कहर, 24 घंटे से लगातार बरस रहे बदरा, नदी नाले उफान पर, रेड अलर्ट जारी

रायपुर। Raipur Rain Alert:  राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। बीते 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। राजधानी के कई निचले इलाकों और बस्तियों में घरों के भीतर पानी घुस गया है, जबकि नदी-नाले उफान पर हैं। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने रायपुर समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। लगातार बारिश और जलभराव के कारण कई सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ है, वहीं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

CG Weather Update: प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, बेमेतरा और बालोद जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज आंधी, गरज-चमक, बिजली गिरने और अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में जलभराव, पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने जैसी स्थिति बन सकती है।

14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

अंबिकापुर, कोरिया, कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, सूरजपुर, जशपुर, कांकेर, बलरामपुर, पेंड्रा, कबीरधाम, महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग की लोगों से अपील

मौसम विभाग ने नागरिकों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि लोग खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें। बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

Gariaband News: दर्दनाक हादसा… कचरा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

Raipur Rain Alert:  लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर रखी गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

 

Skip to PDF content
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close