Bhilai Shocking News: निजी अस्पताल की बड़ी चूक! जिंदा व्यक्ति को बताया मृत, परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, तभी मृत शरीर में हुई हलचल
भिलाई। Bhilai Shocking News: छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक निजी अस्पताल की गंभीर लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल ने एक युवक को मृत घोषित कर परिजनों के हवाले कर दिया, लेकिन अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान युवक के शरीर में हलचल देख सभी दंग रह गए।
Read More: India T20 Squad Announcement: छोटे पैकेट-बड़ा धमाका, टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तो श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान
मिली जानकारी के मुताबिक, पुरानी भिलाई के देव बलोदा निवासी युवक 3 जून को बाथरूम में फिसलकर गिर गया था, जिससे उसकी पसलियों में चोट आई थी। उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के निर्देश पर परिजन युवक को घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।
इसी दौरान अचानक युवक के हाथ-पैर हिलने लगे। यह देखकर परिजन और आसपास मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। युवक के जीवित होने की आशंका पर परिजनों ने तुरंत उसे पानी पिलाया और बेहतर इलाज के लिए रायपुर लेकर रवाना हुए।
Read More: CJP Protest: जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, शिक्षा मंत्री के खिलाफ लगाए नारे
Bhilai Shocking News: इसके बाद युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली और चिकित्सकीय लापरवाही को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।




