Anopchand Tilokchand Jewellers : मालिक के भरोसे पर वार, राजधानी के इस ज्वेलरी शॉप में चोरी, 30 लाख के कीमती जेवर लेकर फरार हुए सेल्समैन
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Anopchand Tilokchand Jewellers : राजधानी रायपुर में ज्वेलरी कारोबार से जुड़ी एक और बड़ी चोरी ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के दो सेल्समैन करीब 30 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
Read More: Raipur Fire News: बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीने समेत करोड़ों का सामान स्वाहा, मंजर देख मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक, पंडरी कपड़ा मार्केट स्थित एटी ज्वेलर्स में नवापारा निवासी आनंद बंसतीलाल छाजेड और नीतेश मेहता सेल्समैन के तौर पर काम करते थे। दोनों लंबे समय से दुकान में कार्यरत थे और मालिक का भरोसा जीत चुके थे। बताया जा रहा है कि दुकान से करीब 279 ग्राम सोना, जिसमें ईयर रिंग समेत अन्य जेवर शामिल थे, एक जौहरी के पास तैयार करवाने भेजा गया था। वहां से जेवर वापस लाने के बाद आनंद ने सामान नीतेश को सौंपा, लेकिन इसके बाद नीतेश कथित तौर पर जेवर लेकर इंदौर फरार हो गया। कुछ समय बाद आनंद भी गायब हो गया।
Read More: Raipur Chakubaji: दोस्त बना दुश्मन… आपसी विवाद में युवक को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत
Anopchand Tilokchand Jewellers : मामले की शिकायत मिलने पर देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और एक आरोपी सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से कुछ जेवर भी बरामद किए हैं। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश लगातार जारी है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में कोतवाली क्षेत्र में भी पुराने कर्मचारियों द्वारा भरोसा तोड़कर चोरी और गबन की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।




