[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Dhirendra Shastri Big Statement: ‘3 महीने बंद हो नेताओं की सैलरी, चार्टर्ड प्लेन पर भी रोक लगे’, बचत पर बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री

Dhirendra Shastri Big Statement: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने देश में बढ़ती बेरोजगारी, राजनीतिक खर्च और नेताओं की सुविधाओं को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

Read More: Mansoon Update: इस साल कमजोर रह सकता है मानसून, IMD ने जताई कम बारिश की आशंका, कई राज्यों में बन सकते हैं सूखे जैसे हालात 

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देश में “जिन कॉकरोचों से लोग डरते हैं, उनकी पार्टियां बन गईं, पर इससे यह सिद्ध होता है कि बेरोजगारी तो बढ़ रही है और भारत का स्कील डेवलपमेंट घट रहा है। उन्होंने कहा कि, आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है, जबकि नेता चार्टर्ड प्लेन में घूम रहे हैं। जब भी पेट्रोल-डीजल की बचत या संसाधनों के संरक्षण की बात होती है, तो आम जनता से ही त्याग और बचत करने की अपील की जाती है।

उन्होंने कहा कि, देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और रुपए की गिरती कीमत को संभालने के लिए नेताओं को भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। देशहित में नेताओं की सैलरी तीन महीने तक बंद कर देनी चाहिए और अनावश्यक सरकारी खर्चों पर रोक लगानी चाहिए। साथ ही चार्टर्ड प्लेन के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाने की बात कही।

Read More: Delhi Hauz Khas AC Blast: जोरदार धमाके के साथ फटा AC, घर में लगी भीषण आग, चपेट में आने से पूर्व IAS अधिकारी की मौत 

Dhirendra Shastri Big Statement: धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, जब भी किसी संकट या बचत की बात आती है, तो उसका बोझ केवल आम लोगों पर नहीं डाला जाना चाहिए।इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक दल और नेताओं के भी खर्चों पर कटौती की बात कही। उनके इस बयान के बाद पंडाल में मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। तो वहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान से सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। समर्थक इसे जनता की आवाज बता रहे हैं, वहीं कई लोग इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दे रहे हैं।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close