[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Patna Boat Capsize: बरगी डैम के बाद यहां बड़ा हादसा, नदी में डूबी नाव, इतने लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

पटना। Patna Boat Capsize: बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित उमानाथ गंगा घाट पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा के बीच गंगा नदी में यात्रियों से भरी नाव अचानक पलट गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। नाव में कुल 14 लोग सवार थे, जो समस्तीपुर के सुल्तानपुर दियारा से खेती का काम कर वापस लौट रहे थे।

Read More: CM Siddaramaiah Resignation: कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर, CM सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान, 3 बजे जाएंगे लोकभवन

जिला प्रशासन के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5:45 बजे पटना-समस्तीपुर सीमा के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और अब तक 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है। जिला प्रशासन पटना और समस्तीपुर संयुक्त रूप से रेस्क्यू आपरेशन चला रहे हैं।

Read More: Liquor Shop Closed: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, 30 मई को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला 

Patna Boat Capsize: स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा के साथ नाव में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने की वजह से संतुलन बिगड़ गया। हादसे के बाद एसडीएम गरिमा लोहिया, एसडीपीओ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य की निगरानी कर रही है। लेकिन आसपास मौजूद मल्लाहों और स्थानीय गोताखोरों ने ये देखते ही नदी में छलांग लगा दी और 7 लोगों को मौत के मुंह से बाहर खींच लाए। इन सबको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close