[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Rambhadracharya on Charandas Mahant: स्वामी रामभद्राचार्य ने चरणदास महंत को दी खुली चुनौती, कहा-‘करा ले मेरे जगतगुरु होने का पूर्ण परीक्षण’

रायपुर। Rambhadracharya on Charandas Mahant: छत्तीसगढ़ की सियासत में धर्म और राजनीति को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें खुली चुनौती दे डाली। दरअसल, चरणदास महंत ने हाल ही में स्वामी रामभद्राचार्य को भाजपा का प्रचारक बताया था। इस बयान पर नाराज स्वामी रामभद्राचार्य ने व्यास पीठ से जवाब देते हुए कहा कि, “मेरे प्रिय निंदक चरणदास महंत कहते हैं कि मैं भाजपा का प्रचारक हूं। अगर उनमें नेतृत्व की शक्ति है तो वे मेरे जगतगुरुत्व का पूर्ण परीक्षण कर लें।”

Read More: Raipur Train Accident: दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रेन की चपेट में आए युवक का हाथ कटकर शरीर से हुआ अलग, दर्दनाक मंजर देख मची अफरा-तफरी

स्वामी रामभद्राचार्य के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे धर्माचार्यों बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर भी बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

बता दें कि, यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस नेताओं द्वारा किसी धर्मगुरु पर भाजपा समर्थक होने का आरोप लगाया गया हो। इससे पहले कथा वाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और कथावाचक प्रदीप मिश्रा पर भी भाजपा के “स्टार प्रचारक” होने के आरोप लगाए जा चुके हैं।

Read More: CG News:छत्तीसगढ़ के डॉक्टर दंपति ने बढ़ाया प्रदेश का मान,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से किया सम्मानित 

Rambhadracharya on Charandas Mahant:  अब स्वामी रामभद्राचार्य के तीखे बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। भाजपा इस मुद्दे को कांग्रेस की “सनातन विरोधी मानसिकता” से जोड़ सकती है, जबकि कांग्रेस इसे राजनीतिक बयानबाजी बता रही है। फिलहाल इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में माहौल गरमा गया है और दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close