[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: पंजाब से रायपुर तक फैला नशे का नेटवर्क, हेरोइन तस्करी का बड़ा खुलासा, मुख्य सरगना समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कबीर नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एंड-टू-एंड जांच करते हुए हेरोइन तस्करी से जुड़े पूरे सप्लाई नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है। कार्रवाई में मुख्य सरगना चरणजीत सिंह उर्फ सोनू समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 56 ग्राम से अधिक हेरोइन (चिट्टा), मोबाइल फोन और वाहन जब्त किए गए हैं।

Read More: Shaniwar Ke Upay : शनिवार की शाम करें ये खास उपाय, शनिदोष से मिलेगी मुक्ति, मनचाही मुराद होगी पूरी 

पुलिस के मुताबिक मामला 19 मई का है, जब सूचना मिली थी कि एक युवक और महिला एक्टिवा से जरीवाय बीएसयूपी कॉलोनी इलाके में हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर रहीना कौर और करनदीप सिंह को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 9.19 ग्राम हेरोइन, एक एक्टिवा और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें नशे की खेप पंजाब के गुरदासपुर निवासी चरणजीत सिंह उर्फ सोनू उपलब्ध कराता था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से चरणजीत की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। जांच के दौरान सूचना मिली कि चरणजीत एक बार फिर हेरोइन की खेप लेकर रायपुर आने वाला है। इस पर पुलिस ने सोनडोंगरी तालाब के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 47 ग्राम हेरोइन और मोबाइल फोन बरामद हुआ।

Read More: Gwalior Rape Case: शर्मनाक वारदात, घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार बनाए संबंध 

Raipur News: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चरणजीत पहले भी बड़े हेरोइन तस्करी मामलों में आरोपी रह चुका है। उसका भाई लवजीत सिंह उर्फ बंटी भी इसी नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है और वह फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से पंजाब से रायपुर तक संचालित हेरोइन सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगा है। साथ ही आरोपियों की अवैध संपत्ति को SAFEMA कोर्ट के तहत सीज करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close