[t4b-ticker]
Advertisement
Uncategorized

Petrol-Diesel News: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, सरकार ने कहा घबराने की जरूरत नहीं, सप्लाई लगातार जारी

Chhattisgarh में पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार अलर्ट, पर्याप्त स्टॉक होने का दावा

रायपुर। Petrol-Diesel News: प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों और पैनिक खरीदारी की आशंकाओं के बीच राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आम जनता को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार राज्य में वर्तमान समय में करीब 4.35 करोड़ लीटर पेट्रोल और 8.15 करोड़ लीटर डीजल उपलब्ध है। सरकार ने दावा किया है कि तेल कंपनियों के माध्यम से नियमित रूप से सप्लाई जारी है और किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।

Read More: Raipur Crime News: बदमाशों का आतंक, सुरक्षा के लिए लगाए CCTV कैमरे में की तोड़े-फोड़, गाली-गलौज कर दी खुली चुनौती, देखें वीडियो

सरकार ने साफ कहा है कि कुछ स्थानों पर अफवाहों के चलते लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक दबाव बन रहा है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लेते हुए ड्रम, बोतल और जेरीकेन में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देश जारी कर नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है। हालांकि सरकार ने किसानों और आवश्यक सेवाओं को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि कृषि कार्य, अस्पताल, एम्बुलेंस, जनसेवा और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए इस प्रतिबंध में छूट रहेगी।

Read More: Raipur Crime: दो गुटों में खुनी संघर्ष.. रायपुर के इस इलाके में देर रात बदमाशों ने मचाया उत्पात, महिला पर  इलाके में देर रात बदमाशों ने मचाया उत्पात, महिला पर किया तलवार से हमला 

Petrol-Diesel News: विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में इस समय रबी फसलों की कटाई और खरीफ सीजन की तैयारियां चल रही हैं। किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डीजल की सप्लाई और बढ़ाई गई है ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हो। सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें। खाद्य विभाग ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पूरे प्रदेश में सप्लाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close