[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Crime: दो गुटों में खुनी संघर्ष.. रायपुर के इस इलाके में देर रात बदमाशों ने मचाया उत्पात, महिला पर किया तलवार से हमला

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से एक बार फिर खूनी झड़प की खबर सामने आई है, जहां जल विहार कॉलोनी में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में रहने वाले दो परिवारों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था, जो एक बार फिर भड़क उठा।

Read More: UPSC Prelims 2026: कल होगी सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा, 8 हजार से भी ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने धारदार और नुकीली चीजों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। झड़प में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Read More: CG Weather Update: भीषण गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सबसे गर्म शहरों में 19वें नंबर पर पहुंचा रायपुर, नौतपा से और बढ़ेगी तपिश 

Raipur Crime: घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को विवाद की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। राजधानी में मामूली बातों पर बढ़ती हिंसा अब चिंता का विषय बनती जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close