[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Kachna Overbridge: जनता के लिए खुलेगा कचना ओवरब्रिज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत, आज शाम CM साय करेंगे लोकार्पण

रायपुर। Kachna Overbridge:  रायपुर की जनता को आज बड़ी सौगात मिलने जा रही है। राजधानी में लंबे समय से प्रतीक्षित कचना ओवरब्रिज आज से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस ओवरब्रिज का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 6 बजे करेंगे। करीब 49 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस आधुनिक ओवरब्रिज के शुरू होने से शंकरनगर-खम्हारडीह मार्ग पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Read More: Kanker News: भीषण गर्मी ने छीनी जलजीवों की सांसें, 45 डिग्री तापमान से उबला तालाब, कई क्विंटल मछलियों की मौत 

यह मार्ग राजधानी के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल है, जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। प्रशासन के अनुसार, ओवरब्रिज के चालू होने से ऑफिस टाइम में होने वाली लंबी जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी और लोगों का सफर अधिक सुगम और तेज हो सकेगा।

Read More:  Raipur Crime: गांजा तस्कर रवि साहू की अवैध कमाई पर वार, सीज़ की गई 7 करोड़ 66 लाख की प्रॉपर्टी, परिवार के नाम से खरीदी थी करोड़ों की प्रॉपर्टी 

Kachna Overbridge:  लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। वहीं इस ओवरब्रिज के शुरू होने से न केवल ट्रैफिक दबाव कम होगा, बल्कि आसपास के इलाकों में आवागमन भी पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close