Aishwarya Pandit: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस की रेड, चोरी का सामान बरामद, जानें क्या है माजरा
रायपुर। Aishwarya Pandit: बॉलीवुड की महिला गायिका ऐश्वर्या पंडित एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। पुलिस ने बुधवार को उनके घर पर छापेमार कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर चोरी का सामान बरामद किया है। फिलहाल गायिका फरार बताई जा रही है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
Read More: Raipur Crime: रेलवे ट्रैक के किनारे युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर में चोट के निशान, जताई गई हत्या की आशंका
जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या पंडित और उनके पति तपन देव के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान ऐश्वर्या घर का सामान लेकर चली गई थी। इस मामले में तपन देव ने सेजबहार थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।बताया जा रहा है कि, शुरुआती स्तर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी। इसके बाद पीड़ित पति ने न्यायालय की शरण ली और कोर्ट में परिवाद दायर किया। अदालत के निर्देश के बाद पुलिस ने ऐश्वर्या पंडित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Read More: Raipur Airport: ब्रेकिंग न्यूज… रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, गंभीर घायल, मची अफरा तफरी
Aishwarya Pandit: पुलिस के अनुसार, आरोपी गायिका की तलाश में कई बार उनके निवास पर दबिश दी गई, लेकिन वह हर बार अनुपस्थित मिली। बुधवार को पुलिस टीम ने दोबारा कार्रवाई करते हुए घर से कथित चोरी का सामान बरामद किया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और फरार ऐश्वर्या पंडित की तलाश जारी है।
यह भी देखें




