Dial-112 New Vehicles: अब शहर की सुरक्षा व्यवस्था होगी और ज्यादा मजबूत, डायल-112 के 54 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रायपुर। Dial-112 New Vehicles: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में डायल-112 सेवा को और विस्तार देते हुए 54 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर रायपुर जिले के लिए डायल-112 सेवा में शामिल किए गए 54 नए वाहनों को रवाना किया गया, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और तेज हो सकेगी। कार्यक्रम में रायपुर के सभी विधायक, महापौर और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Read More: Dhamtari Hit And Run: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पिकअप ने मारी टक्कर, फिर 200 मीटर दूर तक घसीटा, एक की मौत एक घायल
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, सरकार का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर और तेज सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब एक फोन कॉल पर डायल-112 की टीम तेजी से मौके पर पहुंचेगी और जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Read More: Anti Corruption Scheme: रिश्वतखोरों की अब खैर नहीं, शिकायत करने पर सरकार देगी 1 लाख का इनाम, हेल्पलाइन नंबर भी जारी
Dial-112 New Vehicles: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का दावा है कि नई गाड़ियों के शामिल होने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस रिस्पॉन्स टाइम कम होगा, जिससे अपराध नियंत्रण और आपात स्थितियों में राहत कार्य और अधिक प्रभावी हो सकेंगे। कुल मिलाकर, रायपुर में डायल-112 सेवा का यह विस्तार आम जनता की सुरक्षा को नई मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।




