UP News: लोवर टीशर्ट बनी मौत की वजह, पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद ने भी उठाया ये खौफनाक कदम, चैटिंग से खुले राज़
गोरखपुर। UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लव मैरिज के महज 6 महीने बाद पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान निकहत निशा (24) और पति की पहचान शादाब (25) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, निकहत 5 महीने की गर्भवती थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से पहनावे और रहन-सहन को लेकर विवाद चल रहा था।
Read More: Vande Mataram: राष्ट्रवाद की राह पर बंगाल, अब सभी सरकारी स्कूलों में वन्दे मातरम् गाना अनिवार्य, सीएम का बड़ा ऐलान
व्हाट्सऐप चैट से सामने आई वजह
पुलिस ने जब दोनों के मोबाइल फोन खंगाले, तो व्हाट्सऐप चैट से कई अहम बातें सामने आईं। बताया जा रहा है कि मुंबई में पली-बढ़ी निकहत छोटे शहर के माहौल में खुद को ढाल नहीं पा रही थी। वहीं शादाब पत्नी के कपड़ों और लाइफस्टाइल को लेकर नाराज़ रहता था। लोवर और टी-शर्ट पहनने को लेकर दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी। पुलिस का मानना है कि इसी घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया।
Read More: CG Weather Update: बेमौसम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-तूफान के साथ जमकर बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत
UP News: प्रारंभिक जांच के अनुसार, शादाब ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है।
यह भी देखें




